फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 04 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

बठिंडा। थाना कैंट अधीन क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के परिजनों ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर आरोपी के खिलाफ सही कानूनी कार्रवाई नही कर रही। मामला मीडिया में आने पर पुलिस ने आरोपी युवक अनु को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी और बच्ची का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि होली वाले दिन उनका पड़ोसी अनु उसकी पांच वर्षीय बच्चीं को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ सही कार्रवाई नही कर रही है। थाना कैंट प्रभारी नरिंदर शर्मा का कहना था कि पुलिस ने मामला ध्यान में आते ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। बच्ची का सिविल अस्पताल से मेडिकल कराया गया। जांच में दुष्कर्म होने की कोई पुष्टि नहीं हुई। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed