{"_id":"5a92eb504f1c1b2d068b8997","slug":"121519577936-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा जेल में बंद गौंडर के साथी गैंगस्टरों से एयरटेल के दो मोबाईल सिम बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बठिंडा जेल में बंद गौंडर के साथी गैंगस्टरों से एयरटेल के दो मोबाईल सिम बरामद
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद गौंडर के दो साथियों से सिम बरामद
दोनों गैंगस्टरों को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर करेगी पूछताछ: थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथी दो गैंगस्टरों से जेल प्रशासन ने चेकिंग के दौरान एयरटेल कंपनी के दो मोबाइल सिम बरामद किए है। थाना नथाना पुलिस ने जेल के सहायक डिप्टी अधीक्षक की शिकायत पर आरोपी गैंगस्टर चरणजीत सिंह निवासी होशियारपुर, रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी मछाना निवासी बठिंडा के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रछपाल सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर ली है।
हत्या व डकैती के आरोप में बठिंडा की केंद्रीय जेल में गैंगस्टर रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी मछाणा और चरणजीत सिंह पिछले काफी समय से बंद है। यह दोनों एनकाउंटर में मारे गए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के अति नजदीकियों में आते है। सूत्रों से पता चला है कि गौंडर के एनकाउंटर के बाद उक्त गैंगस्टर मछाना ने अपनी साथी गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों के साथ संपर्क करना शुरू कर दिया था और अपने साथियों से लगातार मोबाइल के जरिये जेल से बात कर हर गतिविधि के बारे में जानकारी हासिल कर रहा था। शनिवार को जब जेल प्रशासन ने संदेह होने पर उक्त दोनों गैंगस्टर कैदियों की चेकिंग की तो उनसे एयरटेल कंपनी का एक-एक सिम बरामद किया गया । हालांकि जेल प्रशासन को आरोपियों से वह मोबाइल नही मिला, जिस में सिम डालकर आरोपी लगातार अपने साथियों के संपर्क में थे ।
थाना नथाना के प्रभारी इंस्पेक्टर रछपाल सिंह ने बताया कि सहायक जेल अधीक्षक की शिकायत पर दोनों आरोपी गैंगस्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ के लिए पुलिस आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी । उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है। गौंडर के एनकाउंटर के बाद पूरा ग्रुप एकदम से टूट गया था, लेकिन संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों और बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी मछाना ने गौंडर गैंग को फिर से खड़ा करने के लिए जेल में रहते ही तैयारियां शुरू कर दी थी। सूत्रों ने बताया कि गौंडर के एनकाउंटर के बाद उसके कुछ साथी गैंगस्टर संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों को ही गैंग का अगला मुखी बनाना चाहते हैं।