{"_id":"5a81c8024f1c1b2a788b56db","slug":"121518454786-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य काबू, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य काबू, एक फरार
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट गिरोह के चार सदस्य काबू
एक फरार, आरोपियों से पिस्तौल, दो देसी कट्टे व कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
जिला पुलिस ने लूटपाट के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनका एक साथी फरार हो गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्तौल, देसी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि सीआईए बहादर सिंह वाला की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि संगरूर-धूरी रोड में कुछ संदिग्ध हथियारों से लैस होकर कि वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुलजीत सिंह वासी कांझला, चरनजीत सिंह वासी भवानीगढ़, अमनप्रीत सिंह वासी भलवान और गुरप्रीत सिंह वासी लड्डी को काबू कर लिया। वहीं निंदर सिंह मौके से फरार हो गया।
एसपी हुंदल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि वह पहले भी कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और सोमवार को भी ऐसी वारदात की फिराक में थे। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल तीस बोर, दो देसी कट्टे, कारतूस और एक फोर्ड फिस्टा गाड़ी बरामद की है। सभी के खिलाफ थाना सिटी धूरी में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि पुुलिस फरार निंदर सिंह की तलाश कर रही है। कुलजीत सिंह, नरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह और गुरप्रीत के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
फोटो:12एसजीआरपी01: संगरूर में पत्रकारों को जानकारी देते एसपी हरमीत सिंह हुंदल।