{"_id":"5ae5e4fb4f1c1b3b0a8b720f","slug":"11525015803-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से परेशान होकर प्रेमी ने जहर निगल की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से परेशान होकर प्रेमी ने जहर निगल की खुदकुशी
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से परेशान युवक ने निगला जहर, मौत
मृतक की पत्नी ने लगाया आरोप, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव घुदा में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से परेशान होकर जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद थाना संगत पुलिस ने मृतक जगमीत सिंह की पत्नी संदीप कौर के बयान पर आरोपी प्रेमिका सुखजीत कौर निवासी गांव कोटगुरू के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जगमीत सिंह (32) गांव में जमीन ठेके पर लेकर खेतीबाड़ी का काम करता था। कपास के सीजन में वह खेतों से कपास चुगने के लिए महिलाओं को लेकर आता था। उन्हीं महिलाओं में सुखजीत कौर भी थी। इसी दौरान जगमीत सिंह के सुखजीत कौर से संबंध बन गए। इसके बाद दोनों छिपकर मिलने लगे। जगमीत सिंह अपने घर के साथ-साथ सुखजीत कौर के घर का भी सारा खर्च उठाने लगा था। इसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। महिला सुखजीत कौर के पति की भी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह अपने परिवार को पालने के लिए खेतों में कपास चुगने का काम करने लगी थी। पुलिस को दिए बयान में मृतक किसान जगमीत सिंह की पत्नी संदीप कौर ने बताया कि महिला सुखजीत कौर ने उसके पति से पैसे और अन्य कीमती समान की मांग करनी शुरू कर दी थी। इससे परेशान होकर उसके पति ने शनिवार को जहर निगलकर खुदकुशी कर ली ।
थाना संगत पुलिस के सहायक थानेदार गमदूर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी संदीप कौर की शिकायत पर आरोपी महिला सुखजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।