फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दुकान का शटर तोड़ चुराया डेढ़ लाख का सामान

दुकान का शटर तोड़ चुराया डेढ़ लाख का सामान

Thu, 22 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़ चुराया डेढ़ लाख का सामान
दुकान का शटर तोड़ डेढ़ लाख का सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
आम खास बाग इलाके की एक इनवर्टर शॉप में बुधवार रात को चोरी हो गई। चोर दुकान का शटर तोड़कर कुछ बैटरियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक अनिल कुमार सैनी ने घटना की सूचना थाना फतेहगढ़ साहिब की पुलिस को दे दी है।

इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरी का पता वीरवार सुबह उस समय पता लगा जब सफाई वाला दुकान में सफाई करने के लिए आया। उसने बाहर से दुकान का शटर टूटा देखा और मालिक को फोन पर इसकी सूचना दी। दुकान से छोटी-बड़ी बैटरियां और मोबिल ऑयल तेल चोरी हो गया था। दुकान मालिक के अनुसार उनका करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हो गया है। मालिक के अनुसार इस इलाके में रात के समय ड्यूटी पर सीपीओ भी रखा हुआ है। फिर भी उनकी चोरी हो गई। इस दौरान एसएचओ ने कहा कि इस चोरी संबंधी जांच की जा रही है। जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:22जीबीजीपी03: सरहिंद-बस्सी रोड पर टूटे दुकान का शटर दिखाते दुकान मालिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed