फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मेडिकल शॉप पर काम करने वाले लड़के से लूटे 15 लाख

मेडिकल शॉप पर काम करने वाले लड़के से लूटे 15 लाख

Mon, 09 Oct 2017 09:39 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल शॉप पर काम करने वाले लड़के से लूटे 15 लाख
मेडिकल स्टोर कर्मी से लूटे 15 लाख
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
सिर पर वार कर गिराया, ले गए एक्टिवा और नगदी से भरा बैग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के भीड़ भाड़ वाले इलाके गुज्जरमल रोड पर सोमवार की दोपहर को बाइक सवार दो युवकों ने मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक पर हमला कर 15 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। लुटेरों युवक की एक्टिवा भी ले गए। लूट की सूचना मिलते ही एडीसीपी वन रतन सिंह बराड़, एसीपी नार्थ डॉ. सचिन गुप्ता और थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
गुज्जर मल रोड स्थित कंबल मार्केट के साथ मेडीकिंग के नाम से दवा की दुकान है। दुकान के मालिक एसके ग्रोवर हैं। दुकान में राकेश काम करता है। राकेस दुकान के साथ साथ बैंक और अन्य काम भी देखता है। दुकान मालिक एसके ग्रोवर के मुताबिक सोमवार की दोपहर राकेश को 15 लाख रुपये से भरा बैग दिया और ांटाघर स्थित एचडीएफसी बैक में जमा कराने के लिए भेजा। जब वह एक्टिवा लेकर निकला तो कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो लुटेरों ने राकेश को घेर लिया। लुटेरों ने राकेश के सिर पर दात से वार दिया। इससे वह नीचे गिर गया। आरोपियों ने उसकी एक्टिवा और पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

एडीसीपी वन रतन सिंह बराड़ ने कहा कि अभी तक की जांच में मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस मामले में राकेश का खुद का हाथ हो सकता है। लुटेरे उसके जानकार ही लगते है। वहां लगे सीसीटीवी में कुछ नहीं मिला, लेकिन कुछ आगे की सीसीटीवी में कुछ क्लू मिले है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच में आए राहगीर को भी किया घायल
जब लुटेरे राकेश से बैग और एक्टिवा छीन रहे थे तो उसने शोर मचाया। इसी दौरान एक राहगीर बीचबचाव के लिए आगे आया। इस पर लुटेरों ने तेजधार हथियार मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कोई भी व्यक्ति आगे नहीं गया और लुटेरे उसके बाद फरार होने में कामयाब हो गए। इसके बाद राकेश ने अपने मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed