फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शादी का झांसा दे युवती के साथ किया कई बार दुराचार

शादी का झांसा दे युवती के साथ किया कई बार दुराचार

Mon, 10 Jul 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा दे युवती के साथ किया कई बार दुराचार
शादी का झांसा देकर किया रेप, गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। घुमारमंडी इलाके में ब्यूटीशियन का काम करने वाली एक युवती के साथ प्रेम संबंध बना एक युवक ने कई बार दुराचार किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे साफ तौर पर जवाब दे दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगा। इतना ही नहीं युवती को डराने के लिए आरोपी के पिता और उसके चचेरे भाई ने युवती के सरेबाजार मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने युवती की शिकायत पर घुमारमंडी के रहने वाले विनय, उसके पिता दीपक और उसके चचेरे भाई रजत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक वह इलाके में ही ब्यूटीशियन का काम करती है। उसके पिता मजदूरी करते है। आरोपी विनय के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए थे। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार दुराचार किया। जब पीड़िता ने उसे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। आरोपी ने उसे धमकियां भी दी। कुछ दिन पहले वह किसी काम से जा रही थी तो आरोपी के पिता दीपक और भाई रजत ने उसके साथ बाजार में ही मारपीट कर दी और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसएचओ पवन कुमार ने बाताया आरोपी विनय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक और रजत को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed