{"_id":"5bd1eef1bdec22696e0e4add","slug":"111540484849-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलक झपकते ही वाहन चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलक झपकते ही वाहन चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दो पहिया वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना हैबोवाल के अधीन आने वाली चौकी जगतपुरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गांव जस्सियां में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के चार मोटरसाइकिल और चार एक्टिवा बरामद की है। आरोपियों की पहचान आशियाना कालोनी निवासी विनोद कुमार और उसके साथी ऊधम सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। गिरोह का एक सदस्य साहब सिंह साबा अभी फरार है। पुलिस ने दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी का पता लगाने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांव जस्सियां में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। पुलिस ने आरोपी से कागजात की मांग की, लेकिन आरोपी कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ में पता चला कि उसके पास बाइक चोरी का है और उसने बाइक चोरी अपने साथी ऊधम सिंह मान और साबा के साथ मिलकर चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से कुल आठ वाहन बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने सभी वाहन महानगर के अलग-अलग इलाके से चोरी किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी का पता लगाने में जुटी हुई है।