{"_id":"5aeb3ef44f1c1b63098b7c78","slug":"111525366516-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास व मौसी सास से परेशान विवाहता ने जहर निगल की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास व मौसी सास से परेशान विवाहता ने जहर निगल की खुदकुशी
Updated Thu, 03 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास और मौसी सास से परेशान होकर विवाहिता ने दी जान
पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव चट्ठेवाला में एक विवाहिता ने अपनी सास और मौसी सास से परेशान होकर जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद तलवंडी साबो थाना पुलिस ने मृतक विवाहिता सरबजीत कौर के भाई गुरजीत सिंह की शिकायत पर सास जसवीर कौर और मौसी सास सुखवीर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में मृतक विवाहिता के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन सरबजीत कौर की कुछ वर्ष पहले ही जगदीप सिंह निवासी चटठेवाला के साथ शादी हुई थी। जिसके बाद उसकी बहन की सास जसवीर कौर व मौसी सास सुखवीर कौर उसकी बहन को दाज दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करने लगी थी। जिन से परेशान होकर उसकी बहन ने 1 मई को जहर निगल खुदकुशी कर ली। थाना तलवंडी साबो पुलिस के एएसआई कृष्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।