फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कर्ज से परेशान गांव गालिब के तीसरे किसान ने की आत्महत्या

कर्ज से परेशान गांव गालिब के तीसरे किसान ने की आत्महत्या

Wed, 14 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान गांव गालिब के तीसरे किसान ने की आत्महत्या
गांव गालिब में कर्जदार किसान ने जान दी
विज्ञापन

फोन कर मायके गई पत्नी को बोला मन नहीं लग रहा जल्दी आओ
पत्नी आई तो पंखे से फंदे पर लटक रहा था किसान तेजिंदर का शव
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कर्ज से परेशान गांव गालिब कलां के किसान तेजिंदर सिंह (35) ने मंगलवार को अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसकी पत्नी मायके से घर आई। उसने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी को फोन कर कहा था कि उसका मन नहीं लग रहा वह घर लौट आए। पुलिस ने तेजिंदर सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जांच के दौरान पता चला कि किसान तेजिंदर सिंह पर आठ लाख रुपये का कर्ज था और बैंक वाले उसे काफी परेशान कर रहे थे।
तेजिंदर सिंह के पास महज दो एकड़ जमीन थी। उसने करीब आठ लाख रुपये कर्ज बैंक से ले रखा था। वह लोन वापस दे नहीं पा रहा था। पुलिस को दिए गए बयानो में पत्नी किरनदीप कौर नें कहा है कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले तेजिंद्र के साथ हुई थी। बड़ी बेटी 4 वर्षीय जसलीन व छोटी बेटी 9 महीने की प्रभलीन है।
विज्ञापन

किरनदीप के मुताबिक वो दो दिन पहले मायके गई थी और मंगलवार की दोपहर को उसके मोबाइल पर तेजिंद्र नें फोन करके जल्द आने की बात कही। वह दोनो बेटियों को साथ लेकर गांव गालिब पहुंची। जब किसी ने दरवाजा नही खोला तो पड़ोसियों का बेटा जतिंदर सिंह दीवार फांद कर घर के भीतर घुसा और अंदर से दरवाजा खोला। घर के अंदर वाला दरवाजा तोड़कर वह और आसपास के लोग अंदर घुसे तो तेजिंद्र का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज से परेशान किसान नहर में कूदा, मौत
6 एकड़ के मालिक किसान निर्मल सिंह पर था 53 लाख का कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। बैंकों और आढ़तियों के कर्ज में डूबे गांव दोलो कलां के रहने वाले किसान निर्मल सिंह (52) ने गांव आसी कलां में दो दिन पहले नहर में छलांग लगा दी। बुधवार की सुबह उसका शव सिधवां कनाल नहर से बरामद हुआ।थाना डेहलों की पुलिस ने कपोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है। निर्मल सिंह पर 53 लाख रुपये करीब का कर्ज था।

ांच अधिकारी थानेदार जसबीर सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह दस मार्च को गांव आसी कलां के पास नहर में कूद गया था। बुधवार की सुबह एयरफोर्स स्टेशन के पास नहर में से उसका शव देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान पता चला कि निर्मल सिंह पर बैंकों और आढ़तियों का भारी भरकम कर्ज था। इससे वह परेशान था। निर्मल सिंह ने कर्ज उतारने के लिए प्रापर्टी बेचनी चाही। प्रापर्टी के रेट में गिरावट आने के कारण वह भी नहीं बेच सका। इससे वह काफी परेशान था। दो दिन पहले वह नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed