फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सरकारी नर्सिंग होस्टल की सुरक्षा सवालों के घेरे में

हॉस्टल में घुसा व्यक्ति, लड़कियों ने दिखाई बहादुरी और पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 15 Feb 2018 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Thu, 15 Feb 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नर्सिंग होस्टल की सुरक्षा सवालों के घेरे में
molestation
संगरूर में स्थानीय सरकारी मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर फीमेल ट्रेनिंग स्कूल में सिखलाई लेने वाली छात्राओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में उस समय आ गई, जब बुधवार रात छात्राओं ने हॉस्टल में घुसे एक व्यक्ति को दबोचकर पुलिस के हवाले किया। वीरवार को छात्राओं ने इसके विरोध में शहर में रोष मार्च निकाला और डीसी दफ्तर के सामने धरना लगाकर नारेबाजी की। हालांकि हॉस्टल प्रबंधक मामले को दबाने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन


डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि वह सरकारी मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर फीमेल ट्रेनिंग स्कूल में नर्सिंग का कोर्स कर रही हैं किंतु उनके स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं हैं। कालेज की इमारत के शीशे टूटे हुए हैं, इमारत की बाहरी दीवार ज्यादा उंची नहीं है, जिसकी वजह से रात के समय लड़कियों के होस्टल में अकसर बाहरी लोग घुस जाते हैं।
विज्ञापन


हालांकि छात्राओं ने इस संबंधी कालेज प्रबंधकों तथा विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन हर बार प्रबंधक छात्राओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराकर मामले को रफा दफा कर देते थे। बुधवार रात के बाद होस्टल में घुसे लोगों में से एक व्यक्ति को छात्राओं ने दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने मांग की कि उनकी सुरक्षा को बढ़ाया जाए, ताकि वह खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सिंग कालेज की प्रिंसिपल राजिंदर कौर ने स्वीकार किया कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्डों की जरूर है। थाना सिटी के प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि छात्राओं ने जिस व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed