{"_id":"5a2eb4f14f1c1bc45b8bb64f","slug":"111513010417-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से मिलने मुम्बई गए रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से मिलने मुम्बई गए रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
बेटी से मिलने मुंबई गए रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी
गहनों के साथ साथ 55 हजार की नकदी और अन्य सामान ले गए चोर
आठ दिन बाद सफाई के लिए पड़ोसियों की नौकरानी गई तो चला पता
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
अपने परिवार के साथ आठ दिन पहले मुंबई में अपनी बेटी से मिलने गए डुगरी के रहने वाले रिटायर्ड बैंक मैनेजर चंद्र शेखर के घर चोर गिरोह के सदस्यों ने हाथ साफ कर दिया। चोर गिरोह के सदस्य घर से सोने चांदी के जेवरात के साथ साथ 55 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान ले गए। घटना का पता उस समय चला जब उनके पड़ोसियों की नौकरानी साफ सफाई के लिए वहां गई। घर का सामान बिखरा देख उसने अपने मालिकों को जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने चंद्र शेखर को सूचना दी। जिसके बाद थाना डुगरी की पुलिस भी वहां पहुंच गई। चंद्र शेखर के आने के बाद पता चला कि चोर गिरोह के सदस्य घर से एक एलईडी, 16 चांदी के सिक्के, 7 चांदी के गिलास, दो सोने के सिक्के, सोने की चेन, 55 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान ले गए। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। जोकि पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
फेस-2, दुगरी के रहने वाले चंद्र शेखर ने बताया कि वह कैनरा बैंक से रिटायर्ड अधिकारी है। उसकी बेटी मुंबई रहती है। वह 29 नवंबर को पत्नी के साथ बेटी को मिलने के लिए मुंबई चले गए। जाते समय उसने घर की चाबी पड़ोसियों को पकड़ा दी थी। 7 दिसंबर को उनकी नौकरानी साफ-सफाई के लिए आई थी। जो पड़ोसियों से चाबी लेकर सफाई करने के लिए घर में गई तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। चंद्र शेखर का कहना है कि चोरी का पता चलने के बाद वह तुरंत मुंबई से निकल घर पहंचे। चंद्र शेखर का कहना है कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकतें कैद हो गई हैं। फुटेज के मुताबिक चोरों ने पहले फ्रंट साइड से अंदर जाने की कोशिश की। लेकिन जा नहीं सके। उसके बाद साथ वाली दीवार पर लगे गमले पर चढ़कर दीवार फांदकर अंदर घुसे। उनका कहना है कि चोर घर में करीब दो घंटे रहे। आराम से चोरी की और निकल गए। जांच अधिकारी जसदेव सिंह ने कहा कि चंद्र शेखर के आने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।