फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्कूल से वापिस आ रही बच्ची को किया अगवा, बच्ची हुई बरामद

स्कूल से वापिस आ रही बच्ची को किया अगवा, बच्ची हुई बरामद

Fri, 28 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से वापिस आ रही बच्ची को किया अगवा, बच्ची हुई बरामद
छह वर्ष की बच्ची अगवा, बरामद
विज्ञापन

बच्ची को रास्ते में ही छोड़ कर चला गया अपहरणकर्ता
पुलिस ने अज्ञात साइकिल सवार पर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव जसपाल बांगड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जाने वाली छह साल की बच्ची को साइकिल सवार व्यक्ति ने अगवा कर लिया। दोपहर तक बच्ची के घर न पहुंचने पर परिवार वाले ढूंढने के लिए निकल गए और इसकी जानकारी थाना साहनेवाल की पुलिस को दी। पुलिस ने गांव से कुछ ही दूरी पर बच्ची के लावारिस हालत में जाते देख बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों को बुला कर उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस ने गांव जसपाल बांगड़ के रहने वाले शीशपाल की शिकायत पर अज्ञात साइकिल सवार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है।शीशपाल ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के रहने वाले है। यहां पर वह एक निजी फैक्टरी में काम करता है। उसकी छह वर्ष की बच्ची गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने के लिए जाती है और रोजाना 12 बजे के करीब घर आ जाती है। वीरवार को वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े। कोई सुराग न मिलने पर साहनेवाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को इलाके से ही बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थानाप्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि बच्ची को ले जाने वाला अभी तक पता नहीं चल पाया है। वह उसे गलती से ले गया या जानबूझ कर। अगर वह अगवा करने की नीयत से ले गया है तो वह कौन है, इसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed