फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शादी का झांसा दे युवती के साथ करता रहा दुराचार

शादी का झांसा दे युवती के साथ करता रहा दुराचार

Sun, 16 Sep 2018 10:26 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा दे युवती के साथ करता रहा दुराचार
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पांच साल पहले शादी के लिए प्रपोज करने के बाद एक युवक ने पीड़िता के साथ कई बार दुराचार किया। जब पीड़िता ने उसे शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे मना कर उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर थाना मेहरबान की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फोकल प्वाइंट शेरपुर चौक निवासी विश्वजीत घोष के खिलाफ दुराचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक पीड़िता और आरोपी एक ही जगह पर काम करते थे। करीब पांच साल पहले उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई और बातें होने लगी। करीब पांच साल पहले आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। वह शादी के लिए मान गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा। जब पीड़िता ने उसे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया कि वह उसके साथ शादी नहीं करेगा। यही नहीं पीड़िता को धमकियां दी कि वह किसी को कुछ न बताए। मुश्किल से उसने परिजनों से बात की। इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर उसने थाना मेहरबान की पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है। तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed