फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भविष्य की चिंता को लेकर नर्सिंग छात्रा ने होस्टल के कमरे में फंदा लगाकर की खुदकुशी

भविष्य की चिंता को लेकर नर्सिंग छात्रा ने होस्टल के कमरे में फंदा लगाकर की खुदकुशी

Mon, 09 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
भविष्य की चिंता को लेकर नर्सिंग छात्रा ने होस्टल के कमरे में फंदा लगाकर की खुदकुशी
भविष्य की चिंता से परेशान नर्सिंग छात्रा ने होस्टल में लगाया फंदा
विज्ञापन

मृतका से मिला खुदकुशी नोट, रविवार को ही पहुंची थी छुट्टियां काटकर
नोट में मौत के लिए किसी को परेशान न करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव जज्ल की रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा ने रविवार रात को होस्टल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है। जिसमें मृतक ने अपनी मौत का कारण भविष्य की चिंता से परेशानी को बताया है। मृतका की पहचान जसप्रीत कौर के तौर पर हुई है, जो नर्सिंग के दूसरे वर्ष की छात्रा थी और वह बठिंडा के सिविल अस्पताल में बने होस्टल में ही रह रही थी।
सिविल अस्पताल पुलिस चौकी के हवलदार परमिंदर सिंह ने बताया कि जसप्रीत कौर गांव जज्ल की रहने वाली थी और वह गरीब परिवार से संबंध रखती थी। उसका पिता कुलदीप सिंह गांव के जमींदारों के खेतों में मजदूरी का काम करता था। हवलदार ने बताया कि जसप्रीत नर्सिंग दूसरे वर्ष की छात्रा थी और वह बठिंडा के होस्टल में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने बताया कि सोमवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नर्सिंग होस्टल में एक युवती का शव फंदे से लटक रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतका के पास से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें मृतका ने अपनी मौत का कारण भविष्य की चिंता को बताया है। हवलदार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता कुलदीप सिंह के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन


हमारे सपने तोड़ गई बेटी
सिविल अस्पताल बठिंडा में पहुंचे जसप्रीत के पिता कुलदीप सिंह ने रोते हुए कहा कि जसप्रीत तुम हमारे सपनों को चकनाचूर कर चली गई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत होशियार थी। जिसके चलते उन्होंने अपनी बेटी की इच्छा के अनुसार ही उसे नर्सिंग में दाखिला दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी श्रद्धांजलि न की जाए
जसप्रीत से जो खुदकुशी का नोट बरामद हुआ है, उसमें उसने अपनी अंतिम इच्छा जताई है कि उसकी अंतिम श्रद्धांजलि के लिए कोई भी क्रिया न की जाए। उसने अपनी मौत का निर्णय खुद लिया है। इसके लिए पुलिस किसी को परेशान न करे। नोट में उसने अपनी सहेलियों व परिवार से इस कदम के लिए माफी मांगी है।


छुट्टियां काटकर रविवार को ही पहुंची थी
हवलदार परमिंदर सिंह के अनुसार जसप्रीत कौर दस दिन की छुट्टियां काटकर रविवार को ही होस्टल में पहुंची थी। सोमवार को उसने अपनी क्लास को अटेंड करना था, जो वह पहले किसी कारण नहीं कर पाई थी। हवलदार ने बताया कि जसप्रीत की सहेलियां छुट्टी काटकर सोमवार को पहुंची तो उन्होंने कमरे में जसप्रीत का शव फंदे से लटका देख शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed