{"_id":"890a0d660e2e2e93c3027c73e664771c","slug":"crime-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर के सैमसंग के नए शोरूम में लाखों की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर के सैमसंग के नए शोरूम में लाखों की डकैती
अमर उजाला, अबोहर।
Updated Wed, 12 Feb 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने मंगलवार देर शाम एसपी आवास के सामने नई सड़क पर नव स्थापित सैमसंग शोरूम में घुसकर लाखों का सामान और नकदी लूट ली। इस वारदात के दौरान लुटेरों ने शोरूम के एक कर्मचारी को भी घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी कुलदीप सिंह चाहल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बाद शहर के व्यापारियों ने दहशत है।
एसपी आवास के सामने नई सड़क पर खुल रहे सैमसंग के नए शोरूम न्यू ऐरोविजन पर कार्यरत श्रीराम निवासी धर्म नगरी और धीरज निवासी भगवानपुरा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम वह शोरूम पर बैठे हुए थे कि करीब आठ बजे चार अज्ञात युवक एक कार पर सवार होकर आए, जिनमें से तीन युवक सीधे शोरूम में घुस आए, जबकि एक कार में ही बैठा रहा। इससे पहले कि वे कुछ समझते पाते कि अंदर आए तीन युवकों में से एक ने धीरज की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और दूसरे लुटेरे ने श्रीराम के सामने कापा लगा दिया और दोनों के मोबाइल और पर्स निकाल लिए।
इस दौरान धीरज कुमार ने लुटेरों का विरोध किया, तो तीसरे व्यक्ति ने कापा से धीरज कुमार पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। दो लुटेरों ने शोरूम से दो एलईडी उठाकर बाहर खड़ी कार में रख दी और वापस आकर दोनों ने एक गल्ले से पांच हजार की नकदी और दूसरे गल्ले से पांच मोबाइल निकाल कर कार में रख आए।
विज्ञापन
शोरूम से सामान निकाल कर कार में भरने वाले दोनों लुटेरे तीसरी बार शोरूम में आए और एक बड़ी प्लाजिमा उठाकर ले जाने लगे, तो शोरूम का गेट अड़ जाने से वह टूट गई जिसे लुटेरों ने प्लाजिमा वहीं छोड़ दिया और कर्मचारी श्रीराम को एक कमरे में बंद करके वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घायल धीरज कुमार ने सड़क पर आकर शोरूम में हुई लूट का शोर मचाया।
देखते ही देखते वहां पर राहगीर जमा हो गए। उसने इसकी सूचना शोरूम संचालक आनंद कांसल और अनिल सलूजा को दी जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी कुलदीप चाहल और नगर थाना के एएसआई दविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। इस बारे में एसपी से बात करने पर उन्होंने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए इलाके की नाकाबंदी कर दी है।
बाक्स
कैमरे चालू होते तो लुटेरों को पकड़ना होता आसान
इस घटना में दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह रहा कि शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे अभी तक शुरू ही नहीं हुए थे, जिससे इस लूट का कोई न कोई सुराग कैमरों में कैद हो सकता। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।