फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Creta car not given as dowry groom refused to marry in Ludhiana

दहेज: शगुन में नहीं मिली क्रेटा कार, दुल्हन मंडप में करती रही दुल्हे का इंतजार, धरी की धरी रह गई तैयारियां

Thu, 28 Nov 2024 08:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Nov 2024 08:19 PM IST
सार

पंजाब में शादी के दिन ही लड़के वाले शादी से मुकर गए। लड़की वालों ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन बरात ही नहीं पहुंची। दुल्हन मंडप में दुल्हे का इंतजार करती रह गई। 

विज्ञापन
Creta car not given as dowry groom refused to marry in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा में बीते एक सप्ताह से शादी से पहले या शादी वाले दिन मंडप से दुल्हन भागने की कई खबरें आ रही हैं। वहीं पंजाब के लुधियाना में भी कुछ इसी तरह का एक मामला सामने आया है, लेकिन यहां दुल्हन नहीं बल्कि दुल्हा ही बरात लेकर नहीं पहुंचा। लड़की के परिवार वाले बरात के स्वागत की तैयारी कर चुके थे। दुल्हन सज-धज कर तैयार थी। बस देरी थी तो बरात और दुल्हे के पहुंचने की। दुल्हन के परिवार वाले टकटकी नजर से बरात का इंतजार कर रहे थे। फिर जो हुआ उससे लड़की वालों पर मुसिबतों का पहाड़ टूट पड़ा। 

विज्ञापन

 
लुधियाना के मोरिंडा इलाके के होटल में लड़की और लड़के वालों के परिवारों में शादी से पहले शगुन सेरेमनी हुई। अगले दिन शादी होनी थी। शादी की तैयारी में जुटे लड़की वालों की सारी तैयारियां उस समय धरी की धरी रह गई जब लड़के वाले बरात लेकर नहीं पहुंचे। लड़की वाले दुल्हा पक्ष को फोन पर फोन करते रहे, लेकिन लड़के वालों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला और न ही किसी ने फोन उठाया। 
विज्ञापन


कई बार फोन करने के बाद लड़की वालों को पता चला कि लड़के वाले बरात लेकर आए ही नहीं हैं। क्योंकि लड़की वालों ने उनकी डिमांड को पूरा नहीं किया। लड़के वालों ने शादी के दौरान ही लड़की वालों से दहेज में क्रेटा कार की डिमांड की थी। हालांकि लड़की वालों ने उनकी डिमांड को पूरा करने का वादा भी किया था, लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ समय मांगा था। बस इसी बात को लेकर लड़के वाले बरात लेकर नहीं आए। इसके बाद लड़की वालों ने पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का मोरिंडा के लड़के के साथ शादी तय हुई थी। मंगलवार को उन्होंने मोरिंडा में जाकर होटल में शगुन समारोह किया था और बुधवार को फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल में शादी होनी थी। वह सभी तैयार होकर होटल पहुंच गए। वहां बरात का इंतजार कर रहे थे। कई घंटे गुजर जाने के बाद भी बरात नहीं आई। जब उन्होंने पता किया तो बिचौलिए ने बताया कि लड़के वाले लाखों रुपये कैश और गाड़ी की डिमांड कर रहे हैं। अगर वह दहेज पूरा कर सकते हैं तो ही वह बरात लेकर आएंगे। 


हैरानी की बात यह है कि दहेज को समाज में कूप्रथा कहा जाता है। बावजूद अभी भी लोगों में दहेज की सोच खत्म नहीं हुई है। वहीं लड़की की पिता की शिकायत पर थाना डिविजन आठ की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा है कि उक्त आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोई भी दहेज के लोभ में आकर किसी लड़की की जिंदगी खराब न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed