{"_id":"57d82d0e4f1c1b932cd482bb","slug":"cremation-of-four-bodies-sink-in-satluj-punjab-news-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज दरिया में डूबे चारों युवकों का अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज दरिया में डूबे चारों युवकों का अंतिम संस्कार
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
cremation
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश विसर्जन के दौरान सतलुज दरिया में डूबे इस्लामगंज के रहने वाले चारों युवकों का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस सुरक्षा के बीच दरेशी के पास स्थित श्मशानघाट में चारों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस दौरान पूरे इस्लामगंज के लोग चारों परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। एक साथ जलती चारों चिताओं को देख हर व्यक्ति की आंखों में आंसू थे। इस दौरान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक सुरिंदर डावर, कांग्रेसी पार्षद संजय तलवाड़ अन्य कांग्रेसियों के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल गोसाई भी परिवारों के साथ दुख बांटने के लिए पहुंचे।
इस दौरान सांसद बिट्टू ने परिवार वालों के साथ मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाई ने भी पीड़ित परिवारों का दुख बांटा ।