{"_id":"578276324f1c1b446c7fc5a6","slug":"crack-crack-in-canal-bhatinda-canal-crack","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गहरी भागी के गंदे नाले में बारिश से गहरी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गहरी भागी के गंदे नाले में बारिश से गहरी दरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 10 Jul 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा के गांव गहरी भागी के समीप गंदे नाले में गहरी दरार आ गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव गहरी भागी के पास से गुजरने वाले गंदा नाले में एक माह बाद फिर से बारिश के चलते गहरी दरार आ गई। इससे नाले के साथ लगती सौ एकड़ से ज्यादा जमीन पर किसानों की ओर से लगाई गई फसल तबाह हो गई। दरार को भरने के लिए जिला प्रशासन ने जब तक लेबर भेजी तब तक आसपास की कपास और धान की फसल को अपनी चपेट में ले लिया था।
गांव गहरी भागी के सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई तेज बारिश की वजह से देर रात को उक्त गंदे नाले में 30 से 40 फुट गहरी दरार पड़ गई थी। इसका गंदा पानी उनके खेतों में घुसने लगा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित भी किया, लेकिन रात के समय कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके चलते दरार गहरी होती गई।
सरपंच बलदेव ने बताया कि गंदे नाले के पानी से सौ एकड़ से ज्यादा कपास और धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। इसके चलते किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बठिंडा की ओर से इस दरार को भरने के लिए रविवार दोपहर को लेबर भेजी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन किसानों की फसल को बचाने के लिए गंभीर होता तो शायद इतना नुकसान नहीं होना था। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि बर्बाद हुई फसल से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए।
वहीं नगर निगम बठिंडा के मेयर बलवंत राय नाथ का कहना था कि उन्होंने गंदे नाले की दरार को भरने के लिए लेबर और जेसीबी भेज दी है। इसको कुछ समय में ही भर दिया जाएगा।