{"_id":"61d712b75609ff5b6b7a1da5","slug":"court-blast-case-two-more-accused-on-production-warrant-ludhiana-news-pkl43848838","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ब्लास्ट मामला : दो और आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट ब्लास्ट मामला : दो और आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
विज्ञापन
कोर्ट बम ब्लास्ट मामले में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी रंजीत सिंह उर्फ चीता और सुखविंदर सिंह उर्फ बॉक्सर उर्फ बाबा को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। वहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी और जांच एजेंसियां आरोपियों से लगातार पूछताछ करने में जुटी हैं। उधर, इसी मामले में पुलिस जेल में बंद नशा तस्कर गांव ढोलन निवासी बूटा सिंह और मनप्रीत सिंह को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाई हैं।
पुलिस ने आरोपियों को भी अदालत में पेश किया और वह भी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस के उच्चाधिकारी और जांच एजेंसियां बूटा सिंह और मनप्रीत सिंह से भी पूछताछ करने में जुटी हैं कि ब्लास्ट में मारा गया गगनदीप सिंह कैसे उनके संपर्क में था और वह विदेशों में कैसे संपर्क में रहते थे। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया था।
आरोपियों के ज्यादा दिन के रिमांड की मांग की गई थी, लेकिन अदालत ने एक दिन का ही रिमांड दिया है। इसके अलावा आरोपियों के साथ जेल में बंद बूटा और मनप्रीत को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। वह दोनों भी रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ जांच एजेंसियां भी आरोपियों से पूछताछ करेंगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां चारों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेंगी ताकि कई ऐसे सवाल हैं जो सभी से पूछे जाने हैं। इस दौरान कई खुलासे होने की संभावना है।