फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Couple arrested in Teen kidnapping

किशोर के अपहरण में दंपति गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2013 10:09 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Thu, 17 Oct 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
Couple arrested in Teen kidnapping
मोगा में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए एक किशोर के अपहरण मामले में दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोर को वीरवार को मोगा के नजदीकी गांव में ढूंढ लिया है।
विज्ञापन


बच्चे को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया है। इस मामले में दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 पुलिस के अनुसार गांव मडीरां वाला नवां निवासी भगवंत सिंह पंजाब सरकार की किलोमीटर स्कीम से चलने वाली बस के चालक हैं। वह एक महीने की छुट्टी पर गांव आए हैं। उनका पत्नी के साथ घरेलू विवाद के चलते कुछ साल पहले तलाक हो गया था। वह उनके पास दो बेटे छोड़ गई थी।
विज्ञापन


भगवंत सिंह ने आरोप लगाया कि उनका छोटा बेटा चरणजीत सिंह (12) 11 अक्तूबर को गांव के लड़कों के साथ माथा टेकने ठाठ नानकसर गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर भगवंत सिंह ने गांव के दूसरे लड़कों के घर पूछताछ की। उसके बेटे के अलावा बाकी सभी घर लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवंत सिंह गांव के लोगों के  साथ धार्मिक स्थल ठाठ नानकसर पहुंचे। वहां पता चला कि किशोर को निहंग दंपति और उनका साथी अपहरण कर ले गए हैं। भगवंत ने इसकी सूचना थाना सिटी साउथ पुलिस को दी।


 पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद किशोर की तलाश शुरू की। वीरवार सुबह मोगा के नजदीकी गांव दुन्नेके स्थित बाबा जीवन सिंह नगर में छापामारी कर पुलिस ने किशोर चरणजीत को ढूंढ लिया। अपहरण के आरोपी दंपति हरनेक सिंह और रेखा रानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का तीसरा साथी निहंग खजान सिंह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed