फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Corporation sealed the marble showroom of BJP leader Chetli, opened a front against Minister Ashu on December 11 by holding a press conference

भाजपा नेता चेटली को मंत्री आशु के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा मंहगा, शनिवार को निगम ने किया मार्बल शोरूम सील

Sat, 14 Dec 2019 09:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Corporation sealed the marble showroom of BJP leader Chetli, opened a front against Minister Ashu on December 11 by holding a press conference
लुधियाना में भाजपा नेता कमल चेटली का नगर निगम की ओर से सील किया गया मार्बल शोरूम। - फोटो : LUDHIANA
भाजपा नेता कमल चेटली को आखिरकार कैबिनेट मिनिस्टर भारत भूषण आशु के खिलाफ मोर्चा खोलना महंगा पड़ गया। शनिवार को नगर निगम ने उनका फिरोजपुर रोड स्थित मार्बल शोरूम को सील कर दिया है। यहां बता दें कि बुधवार को भाजपा नेता कमल चेटली ने प्रेस कांफ्रेंस कर मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस मामले में डीएसपी सेखों का जमकर साथ दिया था। मार्बल शोरूम सील होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा छिड़ चुकी है कि मंत्री के खिलाफ बोलना उन्हें मंहगा पड़ा है।
विज्ञापन

गौर हो कि 11 दिसंबर को कमल चेटली में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। इसमें उन्होंने डीएसपी सेखों और मंत्री आशु के बीच वायरल ऑडियो को पेश करते आशु के खिलाफ मोर्चा खोला था। यही नहीं उन्होंने मंत्री आशु के खिलाफ कई गंभीर आरोप जड़े थे। ग्रैंड मैनर होम मामले की जांच सीबीआई से करवाने के साथ इस मुद्दे को अमित शाह के पास रखने की बात भी कही थी। शनिवार बाद दोपहर अचानक नगर निगम टीम कमल चेटली के फिरोजपुर रोड स्थित केसी मार्बल शोरूम पहुंची और सील कर दिया। निगम अधिकारियों का कहना है कि शोरूम को चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) के लगभग 80 लाख रुपये अदा नहीं करने पर सील किया गया है।
विज्ञापन

उधदर भाजपा नेता कमल चेटली ने कहा कि यह सारी गाज मंत्री आशु के खिलाफ बोलने का नतीजा है, मैंने तो पहले कहा था कि आशु गुंडागर्दी करके लोगों को दबाते हैं। शनिवार की कार्रवाई ने बात सच साबित कर दी है। 1998 से वह मार्बल का शोरूम चला रहे हैं। आज तक उन्हें कोई नोटिस नहीं आया है। इसके बावजूद निगम अफसर चोरी छुपे उनका शोरूम सील कर निकल गए। सोमवार को निगम अफसरों से मिलकर बात की जाएगी, उन्हें शहर में बनी अवैध इमारतों के बारे में भी बताया जाएगा, जिन्हें राजनीतिक शह के कारण सील नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed