फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Controversy over songs sung in religious ceremony

Ludhiana: धार्मिक समारोह में गाए अश्लील गीत, पंजाबी गायक जी खान के खिलाफ पुलिस को मिली शिकायत

Sun, 11 Sep 2022 04:48 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 04:48 PM IST
सार

शिवसेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा ने पंजाबी गायक जी खान के खिलाफ थाना डिवीजन दो में एक शिकायत दी है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात की है।

विज्ञापन
Controversy over songs sung in religious ceremony
पंजाबी गायक जी खान। - फोटो : facebook

विस्तार

पंजाबी गायक जी खान की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दो दिन पहले लुधियाना के जनकपुरी इलाके में गणपति सेवा संघ की ओर से करवाए गए समारोह में बुलाए गए उन्होंने धार्मिक गीत गाने के बजाय अश्लील गीत गाने शुरू कर दिए। गणपति विसर्जन के दौरान रखे समारोह में गणपति का गुणगान करने के बजाय जी खान ने पैग मोटे-मोटे ला के हाण दिए, तेरे विच्च वज्जण नूं जी करदा, चोली के पीछे क्या है समेत अन्य गाने पेश किए थे। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद हिंदू संगठनों में इसके खिलाफ काफी रोष है। 

विज्ञापन


शिवसेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा ने पंजाबी गायक जी खान के खिलाफ थाना डिवीजन दो में एक शिकायत दी है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात की है। जिस समारोह में गायक जी खान पहुंचे थे वह भारतीय जनता पार्टी के नेता हनी बेदी की तरफ से आयोजित करवाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में अमित अरोड़ा ने बताया कि जनकपुरी में गणपति समारोह रखवाया गया था। जिसका आयोजन गणपति सेवा संघ के हनी बेदी कर रहे थे। मूर्ति विसर्जन से पहले जनकपुरी में रखवाए गए समारोह में पंजाबी गायक जी खान को बुलाया गया था। जहां जी खान ने धार्मिक गुणगान के बजाय अपने गीत गाने शुरू कर दिए। अश्लील गीत गाकर जहां धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। वहीं खुद भी नाचते दिखे। इस दौरान जी खान का एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसका क्लिप भी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित अरोड़ा ने कहा कि भाजपा हमेशा हिंदुत्व की बात करती आई है तो भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं को यह क्यों दिखाई नहीं दे रहा कि धार्मिक समारोह में अश्लील गीत उनका नेता गायकों को बुलाकर गवा रहा है। भाजपा को इस मामले में सख्त एक्शन लेने की जरूरत है। वहीं अमित अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में जहां कही भी पंजाबी गायक जी खान का शो होगा, वह उसका पुरजोर विरोध करेंगे।


थाना डिविजन दो की एसएचओ इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ने बताया कि अमित अरोड़ा शिकायत के साथ साथ वीडियो क्लिप भी दे गए हैं। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद डीए लीगल की राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में समारोह के आयोजक हनी बेदी ने कहा कि वह आज कोई नया समारोह नहीं करवा रहे। पिछले 10 वर्षों से इसी तरह गायक आते और भजन भी गाते रहे हैं और गीत भी गाए जाते हैं। समारोह को मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ गलत नहीं हुआ है। कुछ शरारती लोग माहौल खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed