फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   congress, workers, police chowki, gherao

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

Sat, 07 Nov 2015 07:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा Updated Sat, 07 Nov 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
congress, workers, police chowki, gherao
गांव रड के कांग्रेसी नेता बलदेव सिंह रड पर दर्ज पर्चा रद्द कराने और रिहाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाना जोगा का घेराव किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। कांग्रेसियों ने सरकार पर धक्केशाही करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिला यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान एडवोकेट गुरप्रीत सिंह विक्की ने कहा कि पुलिस सत्ता पक्ष के इशारे पर आम लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों में भय का माहौल पैदा कर रही है। अधिकारी अपने अकाली आकाओं को खुश करने के लिए बेगुनाह लोगों को झूठे मामलों में फंसा कर जेलों में बंद कर रही है।
विज्ञापन

गांव रड कांग्रेस नेता हरदेव सिंह को कथित तौर पर पिछले दिनों अकाली नेताओं ने आग के हवाले कर दिया था जिसे पटियाला के सिवल अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया हैै। जोगा पुलिस ने आरोपियों के बजाय पीड़ित पर ही कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों को मंगलवार तक उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर निरंजन सिंह झब्बर, कामरेड केवल सिंह अकलिया, चरनजीत सिंह माखा, पार्षद जोगा मलकीत सिंह, गुरनाम सिंह बुर्ज हरी, राजीव भोला, जगसीर जोगा, इंदरजीत जोगा, बलवीर सिंह अतला, करनैल सिंह अतला, गुरजंट सिंह अकलिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed