फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Congress protests in Raikot over allegations of vote theft.

Ludhiana News: वोट चोरी के आरोप में कांग्रेस का रायकोट में प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2026 07:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 30 Sep 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Congress protests in Raikot over allegations of vote theft.
प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले फूंके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने रायकोट बुधवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके।

प्रदर्शन का नेतृत्व रायकोट कांग्रेस के प्रभारी कामिल अमर सिंह बोपाराय ने किया। उनके साथ फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय भी मौजूद थे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी रविंदर दलवी और लुधियाना देहाती कांग्रेस के जिला प्रधान मेजर सिंह मुल्लांपुर भी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न राज्यों में वोट चोरी हुई है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनावी अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। डॉ. अमर सिंह बोपाराय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा, मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियादी ताकत है। डॉ. अमर सिंह बोपाराय ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता लोगों के भरोसे को प्रभावित करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इन सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस रायकोट के प्रधान हरप्रीत सिंह बोपाराय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed