{"_id":"60c8c9c98ebc3e6b7230d7a5","slug":"congress-leader-pandey-godam-has-robbery-ludhiana-news-pkl416772376","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी विधायक पांडे के गोदाम से लाखों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी विधायक पांडे के गोदाम से लाखों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन
लुधियाना। महानगगर लुधियाना के हलका नार्थ से विधायक राकेश पांडे के गोदाम में सेंध लगा कर चोर वहां से लाखों रुपये कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। इसमें फ्रिज, क्राकरी और अन्य कीमती सामान शामिल था। सोमवार को उनका बेटा गोदाम चेक करने के लिए गया तब उन्हें चोरी का पता चला।
सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। पुलिस आसपास एक एरिया की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर चोरों को काबू करने की कोशिश कर रही है।
विधायक राकेश पांडेय के बेटे भीष्म पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चांद सिनेमा के पीछे फतेहगढ़ मोहल्ला में उनका गोदाम है, जिसमें उनके चार बड़े कामर्शियल डीप फ्रीजर, क्राकरी व अन्य सामान रखा गया था। सोमवार दोपहर वह वहां चेक करने के लिए गए। ताले खोलकर देखा तो गोदाम की दीवार में सेंध लगी हुई थी। गोदाम के साथ वाले खाली प्लाट के रास्ते से आए चोर वहां से लाखों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। बताया जा रहा है कि भीष्म पांडेय ने चंडीगढ़ में रेस्टोरेंट लिया था, मगर बाद में उसे बंद कर देना पड़ा। इसलिए वहां से लाया गया सामान उस गोदाम में रखा गया था।