फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   congress leader lapra arrest, youth congress, crime news, political news, ludhiana

यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव परमिंदर लापरा गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 12 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
congress leader lapra arrest, youth congress, crime news, political news, ludhiana
Arrest - फोटो : demo pic
वर्धमान के सामने पुडा ग्राउंड में नशा रूपी चिट्टा रावण जलाने के लिए भिड़े अकाली और कांग्रेसियों के मामले में जिला पुलिस ने जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान गुरदेव लापरा के बेटे यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव परमिंदर लापरा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवा कांग्रेसी नेता को मॉडल टाउन स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। खबर मिलते ही सभी कांग्रेसी परमिंदर लापरा के घर पहुंच गए। सांसद रवनीत सिंब बिट्टू भी साथियों के साथ वहां पहुंच गए। मामले में नामजद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के भाई गुरइकबाल सिंह हनी, पार्षद नरिंदर शर्मा काला और अन्य नामजद कांग्रेसी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


मॉडल टाउन स्थित गुरदेव लापरा के घर बुधवार सुबह पुलिस फोर्स पहुंची। उन्होंने उनके बेटे परमिंदर लापरा के बारे में पूछा। पुलिस ने परमिंदर लापरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे तुरंत सीआईए ले आई। सूचना मिलते ही कई कांग्रेसी वर्कर सीआईए के बाहर पहुंच गए। देर शाम पुलिस ने परमिंदर लापरा को अदालत में पेश करना था। सूचना मिलने के बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक भारत भूषण आशु, पार्षद संजय तलवाड़, गुरदेव लापरा सहित कई कांग्रेसी अदालत के बाहर पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उसे अदालत में पेश नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसीपी पूर्वी सौरव जिंदल ने बताया कि पुलिस ने परमिंदर लापरा को उसके घर से गिरफ्तार किया है। बाकी नामजद कांग्रेसियों का भी पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार देर रात को चिट्टे रावण को लेकर अकाली और कांग्रेसी वर्करों में भिड़ंत हुई थी। इस दौरान अकाली वर्करों ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और भारत भूषण आशु पर हमला कर दिया था। इस मारपीट में जिला कांग्रेस के प्रधान गुरप्रीत गोगी भी बुरी तरह से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed