{"_id":"6782bcd92bf3a7d5570f07e6","slug":"condolence-messages-from-leaders-on-the-demise-of-aap-mla-gurpreet-gogi-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-108310-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: आप विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन पर नेताओं के शोक संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: आप विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन पर नेताओं के शोक संदेश
विज्ञापन
-पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी आज एक कार्यक्रम के सिलसिले में लुधियाना में थे। हलका पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन की खबर सुन कर वे भी उनके निवास पर पहुंचे। राज्यपाल ने गोगी के परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं प्रगट की और परिवार को ढांढस बंधाया। राज्यपाल ने कहा कि गोगी के अचानक निधन से सभी स्तब्ध हैं और इस कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।
-पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी के चौंकाने वाले और दुखद निधन से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
-आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मौत को लेकर चंडीगढ़ से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। गुरप्रीत गोगी लंबे समय से हम सभी के साथ जुड़े हुए थे। वह कांग्रेस के काउंसलर, लुधियाना में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और बाद में लुधियाना पश्चिम से आप के विधायक रहे। जो हुआ वह बेहद दुखद है। वह एक अच्छे और नेक इंसान थे, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके परिवार को इस बेहद दुखद दुख को सहन करने की शक्ति दें।
विज्ञापन
-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने भी गोगी के निवास पर पहुंच कर परिवार के साथ दुख सांझा किया। आशु ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में यह कभी न पूरा होने वाला घाटा है। गोगी हमारे साथ पार्षद रहे। पिछले विधानसभा चु़नाव में मुझे हराने के बाद भी गोगी से मुलाकात एवं बातचीत होती रही। वे जिंदादिल इंसान थे।
-पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान सानी ने भी गुरप्रीत गोगी के निवास पर पहुंच कर परिवार के सदस्यों के साथ इस घटना पर शोक जताया। शाही इमाम ने कहा कि गोगी हमेशा ही आम लोगों में रहते थे, उनकी समस्याओं का समाधान करते थे और उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर बात होती रहती थी। उनके अचानक जाने से लुधियाना को बड़ा नुकसान हुआ है।
-कांग्रेस के जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक संजय तलवाड़ का कहना है कि अचानक गोगी के निधन की खबर पर यकीन नहीं हुआ। वे बहुत अच्छे इंसान थे। दलेर थे और लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ आप ज्वाइन की लेकिन उनके साथ प्यार वैसे ही था।