फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Complaints against woman Ludhiana MLA Bains

लुधियाना विधायक बैंस पर आरोप लगाने वाली महिला पर लगे संगीन आरोप

Mon, 23 Nov 2020 07:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Complaints against woman Ludhiana MLA Bains
लुधियाना। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला पर भी शिमलापुरी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने कई संगीन आरोप लगाए हैं। उक्त व्यक्ति ने दावा किया है कि उक्त महिला के साथ उसके एक साल तक प्रेम संबंध रहे। वह महिला के घर भी रोजाना आता जाता था। महिला ने घर पर बता रखा था कि वह उसकी सहेली का भाई है और उनकी मदद के लिए घर आता है। महिला के साथ उसकी कई बार चैटिंग भी हुई है जो उसके पास आज भी मोबाइल में सेव है। जब उसे पैसे की जरूरत पड़ी तो उसने महिला से मांगे लेकिन उक्त महिला ने पैसे नहीं दिए। इसके उसने फोन उठाना बंद कर दिया और झूठी शिकायतें शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिमलापुरी निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी उक्त महिला के साथ मुलाकात हुई थी। महिला का पति शराब पीने का आदी था। उसका महिला के घर आना जाना भी काफी था। महिला उसे अक्सर उस समय बुलाती थी जब उसका पति शराब छुड़ाओ केंद्र में गया होता था। दोनों में करीब एक साल तक प्रेम संबंध भी रहे। दोनों में अश्लील मैसेज चैट भी हुई है। महिला द्वारा भेजे गए मैसेज आज भी उसके पास हैं। उनकी एक-दूसरे के साथ फोटो भी है। गुरमीत सिंह ने आरोप लगाए कि जब भी महिला को पैसे की जरूरत पड़ती थी तो वह उसकी मदद करता था।
विज्ञापन

नोटबंदी में भी उसकी काफी मदद की। उसका एक एटीएम कार्ड भी उसी महिला के पास था। उसके बच्चों को भी उनके बारे में बता था। जब उसने जरूरत पड़ने पर पैसे मांगे तो महिला ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद भी जब उसने फोन किया तो महिला, उसके पति व बेटों ने उसे पीटा। उसकी शिकायत थाना शिमलापुरी में की गई थी। जहां पुलिस के दबाव में उसने फैसला किया और कहा कि उसका महिला से कोई लेन देन नहीं है। जबकि उक्त महिला दो लाख रुपये तक ले चुकी थी। जो मांगने पर नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed