फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Cockroach found in Peda, Food Safety Department checking

Ludhiana News: पेड़े में मिला काॅकरोच, फूड सेफ्टी विभाग की चेकिंग

Sat, 14 Jun 2025 08:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Cockroach found in Peda, Food Safety Department checking
सुनाम ऊधम सिंह वाला। पेड़े में काॅकरोच मिलने का संज्ञान लेते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई की दुकान व गोदाम की चेकिंग की। साथ ही दुकान से मिठाई के सैंपल लिए हैं। फूड सेफ्टी ऑफिसर चरणजीत सिंह सहोता ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये उन्हें पता चला कि पुरानी अनाज मंडी में स्थित मिठाई की दुकान से खरीदे पेड़े में काॅकरोच मिला है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मिठाई विक्रेता की दुकान और गोदाम की चेकिंग की है। मिठाई के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां के एक प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल पर बनावटी दूध आने के मामले को लेकर आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर चेकिंग की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विभाग का पूरा फोकस इसी पर है कि आम लोगों तक स्वच्छ व शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed