फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CMC bomb Chaotic Theory

सीएमसी में बम की अफवाह से अफरा तफरी

Mon, 11 Nov 2013 10:37 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 11 Nov 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
CMC bomb Chaotic Theory
लुधियाना सीएमसी अस्पताल में बम की अफवाह से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन


शाम तक पुलिस के जवानों ने अस्पताल का चप्पा चप्पा छान मारा, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी। अब पुलिस यह खंगालने में लगी है कि यह खबर किसने दी।

 जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि सीएमसी अस्पताल में बम रखा है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी रमनीश चौधरी के नेतृत्व में थाना डिवीजन नंबर दो, तीन, छह, दरेसी एवं फोकल प्वाइंट की पुलिस को बुला लिया गया।

सीएमसी को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। भारी संख्या में पुलिस को देख कर मरीजों एवं उनके रिश्तेदारों में अफरा तफरी मच गई। लोग एक दूसरे से कारण पूछते रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के साथ साथ मरीजों एवं उनके संबंधियों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। कई घंटे तक पूरे अस्पताल परिसर की गहन छानबीन की गई।

शाम तक पुलिस की टीम जांच में लगी रही, लेकिन कुछ नहीं मिला। बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वायड के माहिरों ने भी अस्पताल के हर कोने की अपने तरीके से पड़ताल की। एसीपी रमनीश चौधरी का कहना है कि अब पुलिस यह पता लगा रही है कि कंट्रोल रूम को यह झूठी खबर किसने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed