फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CM Mann has requested the audio and video recordings of the trials of Bhagat Singh, Sukhdev, and Rajguru from the UK.

Ludhiana News: सीएम मान ने यूके से मांगे भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के ट्रायल के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड

Mon, 12 Jan 2026 08:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
CM Mann has requested the audio and video recordings of the trials of Bhagat Singh, Sukhdev, and Rajguru from the UK.
-मान ने लिखा, पंजाबियों की भावनाओं से जुड़ा रिकार्ड स्कॉलर्स के लिए भी अहम
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ब्रिटिश उप उच्चायुक्त (चंडीगढ़) को पत्र लिखकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के ट्रायल से जुड़े ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड की मांग की है। मान ने कहा कि यह रिकॉर्ड पंजाबियों की भावनाओं से जुड़ा होने के साथ-साथ स्कॉलर्स और इतिहासकारों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
सीएम ने पत्र में लिखा कि यह मूल रिकॉर्ड वर्तमान में स्कॉटलैंड में संबंधित प्राधिकरणों के पास सुरक्षित हैं। यह रिकॉर्ड उस दौर के ऐतिहासिक दस्तावेजों का हिस्सा है और इसे किसी संग्रहालय या संस्थान में संरक्षित किया गया है। पंजाब सरकार इसे शैक्षणिक अध्ययन, डिजिटल संरक्षण और जनता के लिए प्रदर्शनी के उद्देश्य से प्राप्त करना चाहती है। मान ने बताया कि यह रिकॉर्ड बाद में शहीद भगत सिंह नगर जिले के खटकड़कलां स्थित शहीद भगत सिंह हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने स्कॉटलैंड के प्राधिकरणों से संपर्क कर रिकॉर्ड उपलब्ध कराने और औपचारिक प्रक्रिया के मार्गदर्शन की भी अपील की।
विज्ञापन

इस पूरे मामले के समन्वय के लिए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. अभिनव त्रिखा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीएम मान ने उम्मीद जताई कि यह अनुरोध शीघ्र और सकारात्मक रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल साझा इतिहास के सम्मान, न्याय, बलिदान और मानव गरिमा के मूल्यों को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed