फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Clashes between two sides over throwing debris

मलबा फेंकने पर दो पक्षों में झड़प, जमकर चलीं लाठियां और डंडे

Sun, 11 Sep 2022 04:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
Clashes between two sides over throwing debris
लुधियाना। टिब्बा रोड की सुरजीत कालोनी इलाके में गोबर का मलबा फेंकने पर हुई कहासुनी के कारण दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया और लाठी-डंडे बरसाए। हैरानी की बात यह है कि जिस मलबे के कारण लोगों का झगड़ा शुरू हुआ, वहीं मलबे में एक दूसरे को पीटते रहे। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों को छुड़वाया।
विज्ञापन

इस दौरान हुई मारपीट में दोनों गुटों की महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। थाना टिब्बा की पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में इलाज कराने आए एक पक्ष के जरनैल सिंह, जसबीर कौर, मंजू देवी घूड़ा और दूसरे पक्ष के अश्विनी और मिंटू के रूप में हुई है। जरनैल सिंह ने कहा कि दूसरे पक्ष वाले डेयरी का काम करते हैं। वह अपनी डेयरी का गोबर सीवरेज में डाल देते हैं, जो बाद में सड़क पर आ जाता है। इस वजह से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। वह शनिवार को रास्ते में बिखरे गोबर पर मलबा डाल रहे थे, ताकि निकलने का रास्ता मिल सके। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर आकर हमला कर दिया। उनकी पत्नी, बेटी और बाकी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के अश्विनी ने आरोप लगाया कि पहला पक्ष सड़क पर आकर मलबा बिखेर देता है। इस वजह से कई लोग गिरने से बचे हैं। वह उन्हें मलबा डालने से रोकने के लिए गए तो सभी ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। थाना टिब्बा के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed