{"_id":"6046349c8ebc3e8ca62a360a","slug":"chief-minister-should-tell-a-single-historical-achievement-fatehgarh-sahib-gobindgarh-news-pkl4064075152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री एक भी एतिहासिक उपलब्धि बताएं: सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री एक भी एतिहासिक उपलब्धि बताएं: सुखबीर
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के वादों की प्रतियां दिखाते शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सु
- फोटो : GOBINDGARH
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में अकालियों ने सोमवार को कांग्रेस के खिलाफ खरड़ और फतेहगढ़ साहिब में धरना-प्रदर्शन किय। फतेहगढ़ साहिब में सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने चार साल के कार्यकाल दौरान एक भी एतिहासिक उपलब्धि बताएं।
पंजाब मंगदा हिसाब के तहत किए प्रदर्शन में सुखबीर ने कहा कि लोगों की भलाई करने की बजाय कांग्रेसियों ने राज्य के संसाधनों को लूटा है। अकाली दल की सरकार बनने पर हम सभी अवैध कार्यों और मनरेगा फंड की लूट की जांच करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने सीमेंट टाइलों के कारखाने खोले तथा गांव के सरपंच को बढ़ी हुई दरों पर उनसे टाइल खरीदने पर मजबूर किया। सुखबीर ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर 31 फीसदी पंजाब सरकार 27 फीसदी टैक्स लगा रही है। दोनों सरकारों को वैट कम कर किसानों व आम लोगों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा राज्य सरकार ने पिछले चार साल दौरान बिजली की दरों में लगभग 15 गुना बढ़ोतरी की थी जो देश में सबसे अधिक थी। इन्हें तुरंत कम किया जाना चाहिए। सरकार 2.80 रुपए प्रति यूनिट से बिजली खरीदकर इसे 10 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बेच रही। अकाली सरकार बनने पर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें आधी की जाएंगी।
इसके अलावा किसानों का कर्ज भी पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा। यहां तक किसान आत्महत्या पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया था। सरकार इस वादे से भी मुकर गई। सुखबीर ने कहा कि खेती कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस सरकार भी जिम्मेदार है।।