फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Chief Minister Charanjit Singh Channi pays obeisance to Gurdwara Sri Fatehgarh Sahib

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कहा- बनाई जाएगी शहीद भाई संगत सिंह जी की यादगार

Mon, 27 Dec 2021 02:06 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Charanjit Singh Channi pays obeisance to Gurdwara Sri Fatehgarh Sahib
लंगर में सेवा करते सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : GOBINDGARH
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आज सरबंसदानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, बाबा जोरावार सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अतुल शहादत को समर्पित शहीदी सभा के दूसरे दिन गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि शहीदों की इस महान धरती में उस महान शहीद बाबा संगत सिंह जी की यादगार बनाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबा संगत सिंह जी को चमकौर साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी का रूप समझ कर शहीद किया गया था और उनकी देह को चमकौर साहिब से यहां लाया गया था। शहीदों की इस महान धरती का जितना भी सत्कार और नमन किया जाये, वह कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री चमकौर साहिब से वह विधायक हैं, वहाँ गुरु साहिब जी के बड़े साहिबजादो की शहादत हुई थी। श्री फतेहगढ़ साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादो की शहादत हुई थी, इसलिए इन दोनों स्थानों का बड़ा रिश्ता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीदों को नमन करते हुए पंजाब सरकार ने दोनों स्थानों को आपस में जोड़ते है, यहाँ से सरहिंद वाली जी.टी. रोड से आगे चमकौर साहिब तक होशियारपुर वाली मुख्य सड़क को आपस में जोड़ते हुए बनाऐ जाने वाले सर्कट का नाम माता गुजरी जी मार्ग रखा है और इस को राष्ट्रीय मार्ग बनाने के लिए प्रधान मंत्री को पत्र लिखा है। चन्नी ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादों और माता गुजर कौर जी की शहादत लामिसाल और आज वह महान शहीदों को नमन करने और अपनी श्रद्धा भेंट करने आए हैं। कहा कि गुरू साहब ने मानवता की भलाई के लिए अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया, जिस की दुनिया में कोई ओर मिसाल नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदी सिंहों की रिहाई के बारे में पूछे सवाल का जवाब देते मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द रिहाई कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पंगत में बैठकर लंगर छका और गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे लंगरों में लंगर बांटने की सेवा भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत सिंह नागरा और विधायक नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा, जिला कांग्रेस प्रधान सुभाष सूद, डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर, एसएसपी संदीप गोयल, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर गुरदीप सिंह कंग और शख्सियत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed