फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   charanjit singh channi, congress leader, jawani sambhal yatra, political news, ludhiana

सरकार बनाने पर प्रति परिवार देंगे एक नौकरी : चन्नी

Fri, 30 Sep 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 30 Sep 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
charanjit singh channi, congress leader, jawani sambhal yatra, political news, ludhiana
लुधियाना में कांग्रेस की ओर से निकाली गई जवानी संभाल यात्रा का नेतृत्व करते चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चरणजीत सिंह चन्नी का आरोप है कि अकाली भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन


बेरोजगारों को प्रति माह एक हजार रुपये भत्ता देने का वादा पूरा नहीं किया गया है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार पूरे चार साल में केवल 1913 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला है। जबकि बेरोजगारों की संख्या लाखों में है। हैरानी की बात है कि मोहाली, नवांशहर, रोपड़ और मुक्तसर में पिछले चार साल के दौरान बादलों को एक भी बेरोजगार युवा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस सूबे के हर परिवार में एक सदस्य को नौकरी देगी। चन्नी लुधियाना के एंबेसी पैलेस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

चन्नी वर्तमान में नशों, बेरोजगारी और गुंडाराज के मुद्दों पर जवानी संभाल यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा तीन अक्तूबर को तलवंडी साबो में समाप्त होगी। तीसरे दिन सीनियर कांग्रेसी नेता किशोरी लाल ने यात्रा को लुधियाना में झंडी दिखाई, जिसका दाखा में शानदार स्वागत किया गया। वीरवार की यात्रा जगरांव में पूरी हुई। तीन दिनों के दौरान श्री चमकौर साहिब, खमाणो, समराला, लुधियाना, दाखा और जगरांव होते हुए यात्रा 150 किलोमीटर से अधिक पार कर चुकी है।
विज्ञापन


चन्नी ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के आंकड़े भी पेश किए। जिनके मुताबिक केजरीवाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद सिर्फ 1417 लोगों को रोजगार दिया है, जबकि इंप्लायमेंट एक्सचेंजों में बेरोजगारों की संख्या 13,49,794 है। उन्होंने कहा कि पार्टी लाखों नौकरियां देने का वायदा करके पंजाब के युवाओं को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि सिद्धूृ, परगट सिंह और बैंस ब्रदर्स के नेतृत्व में बना फोरम एंटी इनकंबेंसी के वोट नहीं बांटेगा, बल्कि अकाली दल और भाजपा के वोट में ही सेंधमारी करेगा। सिद्धू ग्रुप के कांग्रेस से तालमेल करने की संभावनाओं पर चन्नी बोले कि इसका फैसला केवल पार्टी प्रधान के अधिकार क्षेत्र में है। नशे के मुद्दे पर डीजीपी को पत्र लिखकर कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ परचा दर्ज करने की मांग की गई है। इस अवसर पर विधायक भारत भूषण आशू, सुरिंदर डाबर समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed