फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CBI rages again Jagraon two CBI teams arrive afternoon

जगराओं में फिर सीबीआई की दबिश, दोपहर बाद सीबीआई की दो टीमें पहुंचीं

Mon, 08 Feb 2021 10:47 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
CBI rages again Jagraon two CBI teams arrive afternoon
जगराओं (लुधियाना)। प्रदेश में अनाज गोदामों पर सीबीआई की दबिश थमने का नाम नहीं ले रही है, सोमवार को एक बार फिर सीबीआई की दो टीमें जगराओं पहुंचीं। उन्होंने जगराओं-मोगा रोड पर दो गोदामों पर छापा मारा। बाद दोपहर से लेकर शाम तक सीबीआई की टीमें गोदाम के अंदर रही। अभी दोनों टीमें जगराओं में ठहरी हुई हैं।
विज्ञापन

इससे उम्मीद है कि मंगलवार को भी सीबीआई की कार्रवाई जारी रहेगी। सीबीआई की दूसरी बार दबिश से हड़कंप मचा हुआ है। दबे स्वरों में ये बातें होने लगी हैं कि शायद किसी बड़े घपले का पर्दाफाश होने जा रहा है। बता दें कि इससे पहले छह फरवरी को सीबीआई की टीम ने जगराओं में दस्तक दी थी। जानकारी के अनुसार सीबीआई की दो टीमें सोमवार बाद दोपहर जगराओं पहुंची। मोगा नेशनल हाईवे पर बने बलजीत सिंह कांप्लेक्स और गांव मलक में बने गोदाम पर दोनों टीमों ने छापामारी की। जैसे सीबीआई की टीम अंदर पहुंची किसी को बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई। टीम ने गोदाम का पूरा रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गोदाम में पड़े लाखों टन धान की जांच शुरू कर दी। देर शाम तक यह जांच इसी तरह चलती रही। इसके बाद दोनों टीमें जगराओं वापस लौट आई है। सूत्रों की माने तो अब मंगलवार को दोबारा यह टीमें गोदाम में जा सकती है। वहां पर रखे गए धान के सैंपल लिए जाएंगे। फिलहाल इस मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed