फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CAT former employee arrest in stone cars case

कैट का पूर्व मुलाजिम निकला कार चोर, साथियों के साथ मिल देता था वारदातों को अंजाम

Sun, 06 Jun 2021 07:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
CAT former employee arrest in stone cars case
लुधियाना। थाना डेहलों की पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी कैट का पूर्व मुलाजिम है, जो गिरोह का सरगना था। जबकि गिरोह के दो साथी अभी फरार चल रहे है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक कार और एक काट कर रखी कार बरामद की। पुलिस ने इस मामले में गुनिंदर सिंह उर्फ गोनी, न्यू सूर्य विहार निवासी धमेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत और साहनेवाल निवासी दलविंदर सिंह उर्फ बिक्का की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि थाना डेहलों के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की अगवाई में पुलिस पार्टी ने इलाके में तीन दिन पहले नाकाबंदी कर रखी थी। गांव अजनोद के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस ने आरोपी गोनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की कार बरामद हुई है। पुलिस से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसे सस्ते भाव में बेच देते है। आरोपी चोरी की कार को कबाड़ी धर्मेंद्र सिंह को बेच देते थे। पुलिस ने छापामारी कर आरोपी के गोदाम से कटी हुई कार बरामद की। जो आरोपियों ने कटर से काट कर बेच दी थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक कार हांडा सिटी, जाली नंबर लगी एक्टिवा, दो मोटरसाइकिल, कार, बलैरो कैंप और जैन कार बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी गोनी पर पहले भी है कई मामले दर्ज
ज्वाइंट सीपी ने बताया कि आरोपी गोनी गिरोह का सरगना है। रैकी करने के बाद आरोपी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे और पहले कार बेचने की कोशिश करते थे। अगर चोरी की कार सीधे बिक जाए तो ठीक नहीं तो आरोपी उसे कटर से काट कर उसे पार्ट के तौर पर बेच देते थे। सभी आरोपी मिल कर वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी गोनी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। उसके खिलाफ हत्या सहित चोरी के करीब सात मामले दर्ज है। इसके अलावा फरार चल रहे दलविंदर के खिलाफ 17 मामले, अमृतपाल के खिलाफ तीन मामले दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed