{"_id":"6148bd3e8ebc3eb7813ee129","slug":"cash-and-jewelery-looted-by-posing-as-ed-officer-ropar-news-pkl4274313120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी के ऑफिसर बनकर लूटी नगदी और जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी के ऑफिसर बनकर लूटी नगदी और जेवरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीरतपुर साहिब। कीरतपुर साहिब के सपना ज्वेलर्स में रात 9:00 बजे के करीब हथियारबंद लुटेरे घर में घुसे और 15 मिनट में नगदी और जेवरात लूट ले गए। भागते समय पांच लुटेरों में से एक लुटेरे की मौत हो गई। इसकी वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इस वारदात के लिए पांच लुटेरे सेंट्रो कार से आए थे, इसमें से चार भीतर घुसे थे जबकि एक व्यक्ति कार में ही सवार रहा।
घर के मालिक और ज्वेलर अंकित सोनी ने बताया के उनको किसी ने कहा था कि उनकी दुकान के आसपास काफी समय से अज्ञात व्यक्ति घूम रहे हैं। जिसको लेकर वह काफी सतर्क थे। उनका घर और दुकान जुड़े हैं। वह अपनी दुकान के कैमरा देख रहे तो उसी समय उनके घर में चार अज्ञात व्यक्ति देसी पिस्तौल के साथ घुस गए। जिन्होंने बताया कि वह ईडी के अधिकारी हैं। दुकान पर जितने जेवरात हैं उनको जमा करवाओ। अंकित सोनी ने अपने परिवार की जान बचाने के लिए सभी जेवरात और नगदी दे दी।
अंकित सोनी के घर लाइसेंसी पिस्तौल को लुटेरों ने उठा लिया। लुटेरे लूटकर भागने लगे तो हिम्मत जुटाकर अंकित ने उनसे अपना पिस्तौल छीनने की कोशिश की। इस एक राउंड फायर हो गया। गुस्साए लुटेरों ने अंकित सोनी की जांघ पर तेजधार हथियार से वार किया। इससे अंकित सोनी गंभीर रूप में जख्मी हो गया। लुटेरों ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो एक लुटेरे का पांव दरवाजे में फंस गया और वह वहीं गिर गया। तीन लुटेरे भागने में सफल हो गए। जो लुटेरा दरवाजे पर गिरा उसकी मौत हो गई। अंकित के नौकर ने यह सारी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस की बारीकी के साथ जांच करते हुए पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही लुटेरे उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
ज्वेलर्स के साथ हुई लूट की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। यहां दहशत का माहौल भी है। लुटेरों का एक बैग घटनास्थल पर गिर गया जिसमें रस्सी, मुंह बंद करने के लिए टेप,बेहोश करने के लिए सपरे, दस्ताने के साथ चोरी करने का सामान था। घटनास्थल पर रूपनगर जिला प्रमुख विवेकशील सोनी, डीएसपी रामेंद्र सिंह काहलों, थाना प्रभारी कीर्तिपुर साहिब सनी खन्ना ने मौके पर पहुंचकर कैमरा के डीवीआर को कब्जे में ले लिया। एक लुटेरे की मौत से सस्पेंस बना हुआ है। एसएसपी रूपनगर ने बताया कि कि मृतक लुटेरे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी कि उसकी मौत कैसे हुई। उस लुटेरे की जेब से एक आधार कार्ड मिला है। इसमें अमित शर्मा दिल्ली का पता है।