फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case registered for insulting deities on social media

सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं का अपमान के आरोप में मामला दर्ज

Thu, 11 Nov 2021 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case registered for insulting deities on social media
लुधियाना। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखने की शिकायत के नौ महीने बाद आखिरकार थाना डिवीजन चार की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। डिवीजन चार पुलिस ने फामड़ा रोड स्थित हरविंदर नगर निवासी योगेश धीमान की शिकायत पर छावनी मोहल्ला निवासी अरुण कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई जनकराज ने बताया कि योगेश ने बताया कि वह श्री हिंदू न्याय पीठ यूथ विंग का प्रधान है। 11 फरवरी, 2021 को फेसबुक देखते समय उसकी नजर एक पोस्ट पर गई, जिसमें ब्राह्मणों और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके उनका अपमान किया था। प्रोफाइल पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर और भी कई आपत्तिजनक पोस्टें थीं। उन्हें कई लोगों ने शेयर किया हुआ था। उन्हें देख कर उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। जिसके बाद योगेश ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की।
विज्ञापन

एएसआई जनकराज ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच की गई तो पता नहीं चला कि वह पोस्ट अपलोड किसने और कहां से की है। इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल टीम की मदद ली गई इसके बाद पता चला तो पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed