{"_id":"6a86f6c345457da436077dec","slug":"home-guard-jawans-protest-at-ladowal-toll-plaza-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117443-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लाडोवाल टोल प्लाजा पर होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लाडोवाल टोल प्लाजा पर होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन
Thu, 20 Aug 2026 06:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर वीरवार को होमगार्ड जवानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली-अमृतसर हाईवे चार घंटे तक ठप रहा जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सैकड़ों जवानों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को घेर लिया। प्रदर्शनकारी सेवामुक्त होने के बाद पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं। वे अपनी सेवाओं को स्थायी करने और वेतन के अंतर को खत्म करने की भी मांग कर रहे हैं। जवानों ने सरकार पर उनके अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन पूरे राज्य में फैल जाएगा। यह चक्का जाम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला। जालंधर और लुधियाना दोनों दिशाओं में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तपती धूप में एंबुलेंस और अन्य राहगीर फंसे रहे। प्रदर्शन के कारण दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चले जाम से आम जनता को काफी दिक्कतें हुईं। तपती धूप में एंबुलेंस और जरूरी सफर पर निकले लोग परेशान दिखे। माहौल बिगड़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आला अधिकारियों ने जवानों को समझा-बुझाकर रास्ता साफ कराने का प्रयास किया।