फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Five-star hotel's salon and two floors sealed over outstanding bank loans

Ludhiana News: बैंक लोन बकाया पर फाइव स्टार होटल का सैलून, दो फ्लोर सील

Thu, 20 Aug 2026 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 20 Aug 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Five-star hotel's salon and two floors sealed over outstanding bank loans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के भाई वाला चौक स्थित एक फाइव स्टार होटल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। करोड़ों रुपये के बैंक लोन के बकाये को लेकर अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई। इसके तहत होटल का सैलून और सातवें व आठवें तल को सील कर दिया गया है।

बैंक अधिकारियों और पुलिस बल ने यह कार्रवाई की। न्यायिक आदेशों की अवहेलना और बैंक के नोटिसों का जवाब न मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। होटल परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हालांकि, इस दौरान मेहमानों का आना-जाना और अन्य गतिविधियां सामान्य रहीं। यह होटल कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का है। विधायक इस बार अमरगढ़ विधानसभा हल्का से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। यह होटल राज्य की राजनीतिक गतिविधियों का भी केंद्र रहा है। इसने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, वरिष्ठ राजनेताओं और अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ जैसे बॉलीवुड कलाकारों की मेजबानी की है। वर्तमान में बैंक अधिकारी और प्रशासनिक अमला कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। संबंधित वित्तीय संस्थान और पुलिस प्रशासन ने मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed