{"_id":"682cbde6e8b8d7dbf0099e48","slug":"case-registered-against-two-nihangs-for-possessing-illegal-weapons-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-110328-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: अवैध रूप से हथियार रखने पर दो निहंगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: अवैध रूप से हथियार रखने पर दो निहंगों के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 20 May 2025 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 20 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। अवैध रूप से पिस्तौल रखने के बाद उसे सरेआम लेकर घूमने वाले दो निहंगों के खिलाफ थाना डिवीजन छह की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रताप चौक इलाके में गश्त कर रही थी तो पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस ने दशमेश नगर निवासी निहंग मेहताब सिंह और बस्ती अब्दुल्लापुर निवासी निहंग करणदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अपने पास हथियार क्यों रखे हैं। डिवीजन छह पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक एएसआई ओंकार सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी निहंग सिंह अपने पास अवैध हथियार रखकर घूमते हैं। जब पुलिस ने आरोपियों की इलाके में तलाश की तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने सूचना पक्की होने के कारण दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।