फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against Aniruddha Archaya

पंजाब: प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस, जानें क्या है मामला

Sun, 20 Mar 2022 04:48 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 20 Mar 2022 04:48 PM IST
सार

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। 

विज्ञापन
Case registered against Aniruddha Archaya
प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वृंदावन (मथुरा) के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य द्वारा भगवान श्री वाल्मीकि जी के खिलाफ अपशब्द बोलने के मामले में थाना कोतवाली की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो साल पहले दी गई शिकायत पर कार्रवाई की है। पुलिस ने नाली मोहल्ला के रहने वाले अर्जुन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने अनिरुद्ध आचार्य की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पहले यह मामला मथुरा में दर्ज हुआ था। जिसके बाद यहां सूचना दी गई। अर्जुन द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 31 जुलाई 2021 को उसने एक यूट्यूब चैनल देखा तो उसमें कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने भगवान ऋषि वाल्मीकि जी के खिलाफ अपशब्द बोले थे। 
विज्ञापन


यह वीडियो आरोपी ने 21 जुलाई 2021 को अपलोड किया था। यह वीडियो उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया था। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई। इस मामले में एक शिकायत उत्तर प्रदेश के थाना मथुरा में दी थी। दो साल की जांच के बाद मथुरा में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई और उसके बाद यह मामला थाना कोतवाली में भेज दिया गया। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह मामला मथुरा में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस आरोपी कथावाचक का पता लगाने में जुट गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed