{"_id":"6645f2fdf63e3036690f7036","slug":"case-of-conspiracy-and-fraud-against-four-in-jagroan-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पहले विदेश जाने के लिए NRI से शादी की... कनाडा पहुंचते ही अवैध संबंधों के चलते पत्नी को ठुकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पहले विदेश जाने के लिए NRI से शादी की... कनाडा पहुंचते ही अवैध संबंधों के चलते पत्नी को ठुकराया
Thu, 16 May 2024 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 05:22 PM IST
सार
आरोपी ने खुद को सरकारी टीचर बताकर लड़की से शादी की थी। शादी से पहले दहेज के लिए इनकार करने वाले लड़के और उसके परिवार ने बाद में बहुत खर्च करवाकर शादी करवाई और काफी दहेज भी लिया।
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर के रहने वाले युवक ने कनाडा जाने के लिए एनआरआई लड़की से शादी रचाई। शादी का खर्चा भी लड़की के परिवार ने किया। कनाडा पहुंचते ही युवक ने अपने परिजनों संग मिलकर अपना असली रंग दिखा दिया।
आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं घर बसाने के लिए दो लाख कैनेडियन डॉलर की मांग की। डॉलर न देने की सूरत में जान से मारने की धमकियां तक देने लगा। पीड़ित लड़की के पिता ने अब पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज मांगने समेत साजिश रचने और धोखाधड़ी करने का मामला थाना सिटी में दर्ज कर लिया। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं।
आरोपियों की पहचान गुरकीरत सिंह कालड़ा, गुरबीर सिंह, जसमिंदर कौर निवासी मकान नंबर 1297 गली नंबर 12 बी माडल टाउन अबोहर व हरकीरत कौर निवासी अर्बन एस्टेट फेस 2 लुधियाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना सिटी के एएसआई नरिंदर शर्मा ने बताया कि पीड़ित रुपिंदर सिंह चावला निवासी मोती बाग कच्चा मलक रोड गली नंबर तीन जगरांव ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कनाडा में पक्के तौर पर रहती है। 2022 में उसकी आरोपी गुरकीरत सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी से पहले आरोपियों ने कहा था कि उन्हें बस लड़की चाहिए दहेज नहीं। आरोपी ने कहा था कि वह अबोहर में सरकारी स्कूल में टीचर है। इसके बाद रिश्ता तय हो गया। लेकिन जैसे जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई आरोपियों की मांगें बढ़ती चली गई।
पहले मंगनी पर 6.5 लाख रुपये लगाए। फिर आरोपियों की मांग के मुताबिक शादी पर करीब 17 लाख रुपये खर्चा किया और लड़के वालों की हर मांग पूरा करते हुए दहेज भी दिया। उन्हें एहसास ही नहीं था कि आरोपियों ने अपने बेटे की शादी सिर्फ कनाडा जाने के लिए उसकी बेटी के साथ की है। जैसे ही उसकी बेटी ने अपने पति को कनाडा अपने पास बुलाया, तो उसने अपना असली रंग धीरे धीरे दिखाना शुरू कर दिया।
आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते उसकी बेटी को तंग करना शुरू कर दिया। आरोपी कनाडा में सेटल होने के लिए दो लाख कैनेडियन डॉलर की मांग करने लगा। जब उसकी बेटी ने परिजनों से इतने रुपये मांगने से इंकार किया तो आरोपी ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकल दिया। इतना ही नही डॉलर न देने पर उसे जान से मारने की धमकियां तक देनी शुरू कर दी। शादी के समय दिया दहेज व सोना भी आरोपियों ने खुर्द बुर्द कर दिया पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की गहराई से जांच करने के बाद आरोपियों पर दाज दहेज व साजिश रच कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया।