फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   captain, coffee with captain in ludhiana, captain in ludhiana

युवाओं के तीखे सवाल, कैप्टन के बेबाक जवाब

Fri, 08 Apr 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 08 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
captain, coffee with captain in ludhiana, captain in ludhiana
लुधियाना में काफी विद कैप्टन में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी भवन में वीरवार शाम कॉफी विद कैप्टन कार्यक्रम में युवाओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह से तीखे सवाल किए, कैप्टन ने बेबाकी से सभी सवालों के जवाब दिए। कैप्टन ने साफ किया कि शिक्षा और सेहत सुविधाएं दिलाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होगा। इसके अलावा अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में बर्बाद हो चुके पंजाब को फिर से पहले की तरह खुशहाल बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


युवाओं ने कैप्टन से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आरक्षण, 1984 के सिख दंगों में कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर की भूमिका, सतलुज यमुना लिंक नहर, कैप्टन के सपनों का पंजाब कैसा होगा, पानी, पंजाब में उद्योगों की खस्ता हालत, किसानों की आत्महत्याएं, कृषि की खराब स्थिति समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर सवाल किए। जो युवा इस दौरान सवाल नहीं कर पाए, उनके सवाल फेसबुक पर अपलोड होंगे और कैप्टन उनके जवाब 72 घंटों में देंगे। 
विज्ञापन


कैप्टन ने युवाओं को आग्रह किया कि दस साल अकाली भाजपा ने पंजाब को बर्बाद किया, अगले पांच साल ऐसी पार्टी (आप) को न दे जिसका न चेहरा है, न नीति और न ही कोई प्रोग्राम। यदि ऐसा हुआ तो पंजाब हाशिए पर चला जाएगा। इसलिए अगले पांच साल पंजाब को तजुर्बेकार पार्टी ही दें। कैप्टन ने वादा किया कि यह उनका अंतिम चुनाव होगा। 47 साल की राजनीति हो चकी है, 52 साल पूरे करके वे रिटायर हो जाएंगे। कैप्टन बोले कि वे बादल की तरह नहीं हैं कि पिछले छह बार से हर बार अंतिम चुनाव लड़ने की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि पंजाब में अकालियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। अब वे कुछ माह बाद पानी के मुद्दे पर मोर्चा लगाएंगे और फिर जनता के सामने आएंगे। जनता को गुमराह करना ही उनका काम है। यदि पंजाब को पानी न मिला तो नौ लाख एकड़ जमीन बीरान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पानी के मुद्दे पर केजरीवाल के बयान दिल्ली जाकर बदल जाते हैं। किसान बेहाल है, वे ऐसी नीति लाएंगे कि किसान की जमीन किसी भी हाल में नीलाम न हो।    

हर तरह के उठे सवाल 
लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय की छात्रा भावना ने पूछा कि सीएम बनने पर पहली दो प्राथमिकताएं क्या होंगी। कैप्टन ने जवाब दिया कि रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों को सरल बना लोगों को और सहूलियतें दी जाएंगी। नशे को चार हफ्ते में खत्म किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस किया जाएगा।

मालेरकोटला से आए अमित जैन ने तीन साल पहले वहां पर एक बच्चे विधु जैन को जिंदा जलाने के मामले में अभी तक न्याय नहीं मिलने का मामला उठाया। कैप्टन ने उनको न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

लुधियाना के वरुण गुप्ता ने सूबे में छोटे उद्योगों की खस्ता हाल का मुद्दा उठाया। कैप्टन ने कहा कि उद्योगों के लिए अलग से नीतियां बनाने का काम किया जाएगा।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के दविंदर सिंह ने लाखों बेरोजगारों को नौकरी देने और बुड्ढे नाले की समस्या के समाधान पर सवाल उठाया। कैप्टन ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने की सलाह दी। बुड्ढे नाले पर उन्होंने कारगर रणनीति बनाने की बात की। 


जगरांव के हैप्पी बंसल ने सरकार में ठेके पर की जा रही भर्ती पर सवाल किया। कैप्टन बोले कि उनको कांट्रेक्ट सिस्टम मंजूर नहीं है। सरकार आने पर इसे खत्म करेंगे और सभी को रेगुलर सैलरी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed