फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   captain, captain promises govt jobs, captain in ludhiana

सरकार बनी तो हर परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी : कैप्टन 

Wed, 22 Jun 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Wed, 22 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
captain, captain promises govt jobs, captain in ludhiana
जगराओं में हल्के बिच कैप्टन मुहिम के तहत लोगो की समस्या सुनते कैप्टन अमरिद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का एलान किया है। हलके विच कैप्टन मुहिम के तहत बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जगरांव में दरबार लगाया। 
विज्ञापन


इस दौरान कैप्टन ने लोगों को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी द्वारा लगाए आपातकाल को भूलने और सूबे की तरक्की में योगदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपातकाल का मुद्दा काफी पुराना हो चुका है। मौजूदा वक्त में पंजाब जिन चुनौतियों से गुजर रहा है, उससे बचने की जरूरत है। सूबे में नशा, गैंगवार, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, किसानों का कर्ज, बेरोजगारी के मुद्दे आपातकाल से भी भयानक हैं। आपातकाल के नाम पर पंजाब को पटरी से उतारने वाले पंजाब के दुश्मन हैं। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने पर चार सप्ताह में नशे के नेटवर्क को तोड़ दिया जाएगा। कैप्टन ने मौजूदा सरकार पर सूबे में कैंसर समेत अन्य बीमारियों और सरकारी स्तर पर शिक्षा पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बजट का बड़ा हिस्सा सेहत और शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। सरकार के खिलाफ शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों को कैप्टन ने सिर्फ छह माह और इंतजार करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने सीएम प्रकाश सिंह बादल पर सरकारी नौकरियों के नाम पर करोड़ों रुपये लेने का गंभीर आरोप लगाया। कैप्टन ने कहा कि सीएम के हलके लंबी में एक खास व्यक्ति कांस्टेबल की भर्ती के लिए 15 लाख और इंजीनियर की भर्ती के लिए 50 लाख रुपये तक ले रहा है। कांग्रेस सरकार बनने पर इस व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एसवाईएल मुददे पर कैप्टन ने कहा कि पंजाब के हक में इसके समाधान के लिए बादल सरकार गंभीर नहीं है। 2017 का चुनाव जीतने के लिए सीएम बादल इस मुद्दे पर इस्तीफा देने का दांव जरूर चल सकते हैं। सूबे में कांग्रेस सरकार बनने पर आटा दाल स्कीम जारी रखने और इसमें एक और आइटम जोड़ने का भी एलान किया गया।  


कैप्टन ने करीब 180 मिनट तक लोगों की समस्याएं सुनी। पार्टी के अनुसार तीन हजार से ज्यादा लोगों ने ‘लोकां दे दरबार’ में हिस्सा लिया। कैप्टन को स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याओं पर 2127 आवेदन मिले। कैप्टन ने भाजपा प्रधान विजय सांपला द्वारा पंजाब में नशे को लेकर जारी आंकड़ों को गलत बताते हुए दोबारा सर्वे कराने की बात की और कहा कि पंजाब में नशे की स्थिति से बच्चा बच्चा वाकिफ है।

इस अवसर पर सांसद रवनीत बिट्टू, अवतार हैनरी, भारत भूषण आशु, गुरचरण सिंह बोपाराय, प्रशांत किशोर, अमर सिंह और गुरदीप सिंह भैणी मौजूद रहे। 

कैप्टन के एलान
- सभी सरकारी विद्यालयों में न्यूनतम शिक्षा हाईस्कूल तक की जाएगी
- सभी के लिए होगा स्वास्थ्य बीमा, विशेष रूप से बीपीएल कार्ड धारकों के लिए
- सरकार विभागों में समय पर और योग्यता के आधार पर पदोन्नति
- कच्चे घरों में रहने वालों लोगों को बेहतर आवास मुहैया कराने के लिए विशेष आवास नीति
- किसानों को सस्ती कीमत पर नलकूपों की खरीद, सहकारी बैंकों की स्थापना
- हर परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी रोजगार
- अधिकतर अकालियों द्वारा दर्ज कराए गए फर्जी केसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed