{"_id":"61489d758ebc3e9e6324bf97","slug":"capt-amarinder-singh-hoardings-removed-in-ludhiana-and-rajpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पहले कुर्सी से हटे अब होर्डिंग्स भी हटने लगीं, दफ्तरों से कैप्टन की फोटो भी गायब होना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पहले कुर्सी से हटे अब होर्डिंग्स भी हटने लगीं, दफ्तरों से कैप्टन की फोटो भी गायब होना शुरू
Mon, 20 Sep 2021 08:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Sep 2021 08:21 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के पोस्टर-बैनर भी हटने लगे हैं। लुधियाना और राजपुरा में कैप्टन को पोस्टरों को हटाया गया है। सरकारी दफ्तरों से भी कैप्टन की फोटो गायब होने लगी है।
विज्ञापन
लुधियाना में हटाया गया कैप्टन का बैनर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद पंजाब में अब उनके बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स को हटाने का शुरू हो गया है। पंजाब के लुधियाना में सड़क किनारे लगी होर्डिंग्स और सरकारी दफ्तरों में लगी कैप्टन की फोटो को हटाने का जारी हो चुका है।
विज्ञापन
शहर में कैप्टन अमरिंदर सिंह के लगभग एक सौ से ज्यादा होर्डिंग्स लगे थे, जिन्हें उतारने का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में राज्यों का नया मुख्यमंत्री मिल चुका है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने बीते चार साल के दौरान जितने भी काम किए थे, उन कामों को गिनाने के लिए लुधियाना में लगभग 100 होर्डिंग्स लगाए गए थे। यह विज्ञापन सरकार की तरफ से एक निजी कंपनी को दिया गया था। होर्डिंग्स पर पंजाब में कितने स्कूल स्मार्ट बने, कितने लोगों को राशन दिया गया और कर्ज माफी समेत कैप्टन सरकार की उपलब्धियां लिखी हैं।
विज्ञापन
इसका मकसद था कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महानगर में सरकार के प्रति एक माहौल तैयार किया जाए। पंजाब सरकार ने पैसा जारी कर होर्डिंग्स साइट को लिया था। शहर में फिरोजपुर रोड, गिल रोड, माल रोड और मेन रोड पर यह होर्डिंग लगे थे लेकिन अब इन होर्डिंग्स पर लगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की तस्वीरों को हटा लिया गया है।
रात के अंधेरे में राजपुरा की सड़कों से उतरे कैप्टन के फ्लैक्स
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही राजपुरा की सड़कों पर सरकार की वाहवाही करने वाले फ्लैक्स बोर्ड भी देखते ही देखते उतर गए। बताया जा रहा है कि अब यहां पर फ्लैक्स पंजाब के नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं नगर काउंसिल कर्मियों ने कैप्टन अमरिंदर के फ्लैक्स के अलावा कुछ अन्य राजनीतिक दलों के भी होर्डिंग्स हटाए। वहीं नगर काउंसिल के पदाधिकारियों का कहना है कि शहर में भारी संख्या में फ्लैक्स बोर्ड लगे थे, हटाने की कार्रवाई रूटीन है।