फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Came to India from West Africa to get his wife treated, started drug smuggling

Ludhiana News: पत्नी का इलाज कराने पश्चिम अफ्रीका से आया था भारत, करने लगा नशा तस्करी

Mon, 12 Feb 2024 11:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 12 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Came to India from West Africa to get his wife treated, started drug smuggling
जमानत पर बाहर आकर नहीं हुआ दोबारा पेश, दो मामलों में आरोपी है भगोड़ा
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है एसटीएफ की टीम, कई खुलासे होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पश्चिम अफ्रीका से अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए भारत आए अफ्रीकी नागरिक फ्रेंक चुबैजी (42) को नशा तस्करी के आरोप में एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को डाबा लोहारा इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 260 ग्राम आइस बरामद की है। एसटीएफ टीम की तरफ से मोहाली के एसटीएफ थाने में फ्रैंक चुबैजी के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी विदेशी नागरिक है और एमबीडी मॉल के पास एक किराए के घर में रहता है। आरोपी काफी समय से नशा तस्करी का कारोबार करता है। वह इस समय भी डाबा लोहारा इलाके में आइस सप्लाई करने के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आइस बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि फ्रैंक चुबैजी अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए अफ्रीका से भारत आया था। भारत आने के बाद उसके पास पैसे कम पड़ गए तो उसने नशा तस्करी शुरू कर दी। वह हेरोइन का सेवन भी करता है और नशा तस्करी भी करता है। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हुए थे। वह दोनों मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा से पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया।
विज्ञापन

वह पिछले करीब तीन5चार साल से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। वह दिल्ली में अपने नाइजीरियन साथियों से ही हेरोइन की खेप और आइस लेकर सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक वह नशे के पैसे से अपनी पत्नी का इलाज करवा रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed