{"_id":"dac428ed9d9c39901ce4c361576885e0","slug":"businessman-s-car-stolen-from-jagraon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव के व्यवसायी से कार लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव के व्यवसायी से कार लूटी
अमर उजाला,मोगा
Updated Sat, 09 Nov 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
मोगा। लुधियाना रोड़ पर स्थित लापाजा पैलेस के निकट शुक्रवार देर रात चार बदमाशों ने जगरांव निवासी पैलेस एवं शैलर मिलर व्यवसायी से मारपीट कर कार छीन ली और फरार हो गए। थाना मैहना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना मैहना के एसएचओ जगतार सिंह का कहना है कि जगरांव निवासी आशीष बांसल के जगरांव में दो पैलेस के अलावा शैलर मिल है। वे शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपनी स्विफ्ट कार से मोगा में दोस्त से मिलने आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार मोगा लुधियाना रोड़ स्थित लापाजा पैलेस के निकट पहुंची।
एक सफारी गाड़ी ने उसकी गाड़ी रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसमें सवार चार अज्ञात युवकों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उससे मारपीट की। इस दौरान एक युवक उसकी गाड़ी लेकर और तीन युवक अपनी सफारी गाड़ी में फरार हो गए। पुलिस ने चारों अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।